Skip to main content

आखिर पहुंच ही गये महाराष्ट्र !


वर्धा विश्वविघालय की प्रवेश परीक्षा के लिए ही सही महाराष्ट्र 

गमन हुआ, धुमक्कड़ विघार्थी मेरी बात को और भी अच्छे से 

समझ रहे होगें, कि एक के दाम में दो काम। बात को आगे बताने 

से पहले ये जानना अति आवश्यक है कि , बारह लोगो का समूह 

एक साथ इस परीक्षा के लिए वर्घा रवाना हुआ था । 





फिर क्या नये लोग और नयी सोच, कुछ की पुरानी भी होगी तो

मेरे बाप का क्या जाता है । वो उसके साथ खुश है और हम 

अपनी के साथ।




दोस्तों की मेहरबानी की वजह से सभी की कन्फर्म टिकट तो हो गई, पर रेलवे की वही पुराना रोना 

आघे उधर तो आघे इधर, कुछ चाह रहे थे कि सभी एक साथ बैठे तो कुछ इसी में खुश थे। जैसे

तैसे रात का सफर सभी ने काट ही लिया । सुबह जब आँख खुली तो हरा भरा महाराष्ट्र दिखाई 

दिया। अपने खानदान का शायद मैं पहला बालक था जो महाराष्ट्र की धरती पर इस उमर में पांव

 रख रहा था।





वर्धा जाने के लिए हमने सेवाग्राम तक का सफर तो ट्रेन से तय किया फिर आटो स्टैण्ड पर महिला

 साथियों की आटो चालको के साथ हाय हाय के बाद अंतत: चल ही दिये।  सेवाग्रम में सभी जगह 

सब कुछ हिन्दी में लिखा था। दीवार पर हिन्दी के विज्ञापन, घरो की नेम प्लेट भी हिन्दी में 

अधिकांशतसभी चीजे हिन्दी में ही लिखी थी।सेवाग्राम के स्टेशन पर साफ सफाई का विशेष ध्यान 

रखा जाता है औऱ बाहर निकल के देखा तो लगा कि किसी हिल स्टेशन आ गये हो, हलांकि 

बर्फ को नजरअदांज कर दिया जाए तो वाकई वह हिल स्टेशन से कम भी नही था।








जैसे तैसे स्टेशन से बाहर निकले तो फोटोग्राफी का दौर शुरू हो गया फिर क्या था ऐसे ऐसे पोज़ 

दिये गये कि बड़े बड़े मॉडल शर्मा जाएं। एकाध आटो रिक्शा वालो ने नया नया जान कर ठगने की 

कोशिश मात्र की कि हमारी महिला फौज के सामने बिचारो ने हाथ ही खड़े कर दिये। कुछ देर पैदल 

चलने के बाद सबकी हालत पस्त हो चुकी थी तो सभी ने आटोरिक्शा करने का मन बनाया फिर 

क्या था सभी अपने बोरियाबिस्तर के साथ चढ़ गये।






किस्मत का धनी तो मैं भी बचपन से हूँ इसलिए आटो वाले भइया ने गद्दी वाली सीटे महिलाओं को 

सौंप दी और हमे बैठाया लोहे की रॉड पर, बाकि आप समझदार है पहाड़ी रास्तों के बारे में जो 

ठोकरे लग रही थी वह भी नया अनुभव था। गलियों और चौराहों से ठोकरे खा कर आखिर अब 

पहुंच गए वर्धा ।






            आटो वाले भइया को शुक्रिया बोल कर हमारी सेना ने मुख्यद्वार में प्रवेश किया। 

फिर महिला आरक्षण का एक नायाब उदाहरण दिखा महिला हॉस्टल मुख्य द्वार के पास में और 

ब्वायज हॉस्टल कैंपस के बाहर, कड़ी दोपहर और तीन किलोमीटर की दूरी वो भी पैदल हवा चल 

जरूर नही रही थी पर कइयो की हवा निकल जरूर गयी थी । जैसे तैसे टाइगर हिल रूपी कैंपस 

पार हुआ, और हाईवे क्रॉस करने के बाद हास्टल में प्रवेश किया।  बिरसा मुड़ा और गोरख पाड़ेय 

नाम के दो हॉस्टल आस पास ही बने है विशाल कक्ष और शानदार बाथरूम जो कहानी के हीरो 

मनीष यादव को बहुत पसन्द आया। आस पास सिर्फ जंगल,वीराना ही था। जो भी रौनक थी सब 

आस पास ही बिखरी थी, कैंपस के बाहर हॉस्टल का काँसेप्ट जब पूछा तो पता चला कि दारू पी के 

गदर करने वाले हाइवे पर ट्रक से कुचल जाते है और कैंपस की बालिकाएं सुरक्षित रहती है। गाँधी 

जी की नगरी जरूर है पर चिकन और दारू का एक्सट्रा स्टॉक हॉस्टल के रौबदार सीनियरो के पास 

चौबीस घंटे उपलब्ध रहता हैं। {भाग एक}







Comments

Popular posts from this blog

चीन को समझना अब जरूरी नहीं, मजबूरी है।

पिछले डेढ़ महीने से चीन का भारत और भूटान के साथ जो गतिरोध दिख रहा है, वह कई दिशाओं में होने वाले विनाश की तरफ इशारा कर रहा है। मौजूदा वक्त में पूरे एशिया में सिर्फ भारत ही है, जो चीन की आंखों में आंखें डालकर खड़ा हो सकता है। उधर चीन भी लगातार अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहा है। पिछले एक दशक में ड्रैगन ने समुद्री क्षेत्र में अपना दखल मजबूत किया है। पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट की आर्थिक मदद करके चीन क्या फायदा उठाना चाहता है, यह किसी से छिपा नहीं है। कश्मीर से बलूचिस्तान तक जो हालात हैं, उससे पाकिस्तान की सेहत पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ रहा है। चीन भी पाक के साथ मिलकर इसका फायदा उठाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है। एक तरफ चीन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है, 'पहाड़ हिलाना आसान है, लेकिन चीनी सेना को नहीं।' दूसरी तरफ CAG की उस रिपोर्ट ने उग्र-राष्ट्रवाद की समर्थक सरकार की हवा निकाल दी, जिसमें कहा गया कि भारतीय सेना के पास सिर्फ 10 दिन लड़ने लायक गोला-बारूद है। बीजेपी नेता भले रिपोर्ट के गलत समय पर जारी होने की बात कह रहे हों, पर सरकार से उम्मीद की जा सकती है कि वह गोला-बार...

पूरे देश को खाना खिलाने वाला खुद घास और चूहे खाकर पेशाब पी रहा है

पिछले 40 दिनों से लगभग हर अखबार की खाली जगह भरने और हर चैनल का बुलेटिन पूरा करने के लिए एक ही खबर का इस्तेमाल किया जा रहा है। दिल्ली में तमिलनाडु के किसानों का विरोध प्रदर्शन। अपनी मांग रखने के लिए सभी गांधीवादी तरीके अपना चुके ये किसान आखिर में अपना पेशाब पीने को मजबूर हो गए, लेकिन लुटियंस दिल्ली में बैठने वाले सरकार के किसी प्रतिनिधि के कानों तक इनकी आवाज नहीं पहुंची। मल खाने तक की धमकी दे चुके ये किसान आज अगर बंदूक उठा लें, तो नक्सलवाद का ठप्पा इन्हें व्यवस्था से बाहर कर देगा। डर इस बात का है कि डिजिटल इंडिया के निर्माण की प्रक्रिया में हम उस धड़े की उपेक्षा कर रहे हैं, जो जीवन की सबसे बेसिक जरूरत को पूरा करने वाली इकाई है। एक तरफ उत्तर प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ किया जाता है, वहीं दूसरी तरफ तमिलनाडु के किसानों को मानव-मल खाने की धमकी देनी पड़ती है। कल तक सत्ता तक पहुंचने का जरिया रहे ये किसान आज सत्ता की अनुपलब्धता का श्राप झेल रहे हैं। एक आम भारतीय को न तो अजान की आवाज से तकलीफ होती है और न मंदिर के घंटे से, लेकिन अपने अन्नदाता की ऐसी दुर्गति जरूर उसके मन को क...

क्या इसी बदलाव का सपना देख रहे थे सारे भारतीय

     कई मुस्लिम परिवारों में ईद से पहले अपने बच्चों का इंतजार हो रहा था, लेकिन सबका इंतजार पूरा नहीं हुआ. ईद से दो दिन पहले किसी अब्बा को पता चलता है कि घर से बाहर गया उनका बेटा अब नहीं रहा. इस बात को वो शायद किसी तरह हजम भी कर लेते, लेकिन उन्हें इसका क्रूरतम रूप देखने को मिला. एक पिता को खबर मिली कि उनके बेटे जुनैद को ट्रेन में पीट-पीटकर मार डाला गया. वो ट्रेन दिल्ली से बल्लभगढ़ होते हुए मथुरा जा रही थी. जुनैद ने कुर्ता पहन रखा था. उसके सिर पर टोपी और चेहरे पर दाढ़ी थी. हत्यारों को उसकी बातों से ज्यादा शायद उसके हुलिए से तकलीफ थी. अब इसके असर के बारे में सोचिए. भारतीय राजनीति में जातिवाद हमेशा घुला रहा है, लेकिन धर्मों का सैन्यकरण समाज को हाशिए पर ले जाकर खड़ा कर देगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं था. अगर किसी को रहा भी होगा, तो वो इग्नोर करके आगे बढ़ गया. हाशिम, जुनैद, मोईन और शाकिर दिल्ली से ईद की खरीदारी करके मथुरा लौट रहे थे. ट्रेन में कुछ लोगों ने उन पर गोमांस ले जाने का आरोप लगाया और गद्दार कहा. उनकी दाढ़ी पकड़ने (नोचने) की कोशिश की गई. जिन लोगों को इ...